Sunday, October 25, 2026

राम काज लगि मम अवतारा। एक आधुनिक हनुमान की व्यथा-कथा

 WE WON’T IMPROVE, BUT WE’LL SURELY IMPROVE YOU!

हम नहीं सुधरेंगे, पर सुधार जरूर देंगे ! Guarantteed 

A Satirical Poem on the Noble Art of Reforming Others

100% GUARANTEED! No Refunds! No Self-Improvement Required!

We won’t improve, that’s understood,
We’re perfect already, exceptionally good!
Our knowledge is vast, our wisdom profound,
Though facts are missing, our opinions abound!

We’ll teach you ethics, we’ll preach you the truth,
We’ll question your wisdom, your age, and your youth.
We’ll fix your behaviour, your thinking, your style,
While our own imperfections pile up by the mile!

We won’t improve, but we’ll surely improve you!
Our services are free, our arrogance too!
No need for credentials, no need for a clue,
Just bring us a problem—we’ll blame it on YOU!

You point out a gap? How dare you, my friend!
Our flawless procedures must never see an end.
You highlight a risk? You’re a negative soul!
We prefer a green dashboard to actual control!

You offer your expertise, without any fee,
For the nation, the company, the public to see.
We’ll take your suggestions, your checklist, your time,
Then claim the whole exercise was perfectly fine!

A certificate, perhaps, for your charitable deed,
But please don't expect us to acknowledge our need.
We'll accept your advice, let your recommendations flow,
But who gets the credit? Well, that's OUR show!

And should you persist in exposing the flaw,
We'll lecture you gently on protocol and law.
"You're mad! You won't change!"—our final decree,
For pointing out problems is worse than the problem, you see!

You ask us to change? What a terrible notion!
We have mastered the art of professional stagnation.
We'd rather defend a mistake till we die,
Than admit that a wiser man might be right!

So here's our commitment, our corporate debut,
A revolutionary service, especially for you:

WE WON'T IMPROVE—BUT WE'LL IMPROVE YOU!
100% GUARANTEED! OUR HYPOCRISY IS TRUE!

Terms and conditions apply:
The customer must change.
The management need not.
All complaints will be classified as attitude problems.
And the certificate? Well, that's still under review!

---

THE MORAL OF THE STORY

Don't waste your breath reforming the wise,
Who've mastered the art of self-serving disguise.
Do your duty, speak truth, let your conscience be free—
You can't fix the world, but you can refuse to be part of its comedy!

And remember, dear friend, when the next sermon is due:

"WE WON'T IMPROVE, BUT WE'LL SURELY IMPROVE YOU!"

GUARANTEED!™

Self-correction not included in the package.

राम काज लगि मम अवतारा।

एक आधुनिक हनुमान की व्यथा-कथा

राम काज लगि मम अवतारा,
निज स्वार्थ नहीं, ध्येय हमारा।

देशहित में हाथ बढ़ाया,
बिन माँगे अपना श्रम लगाया।
न पद की इच्छा, न धन की धारा,
राम काज लगि मम अवतारा॥

लाखों की पाइपलाइन सोई,
खतरे की आहट किसने खोई?
विद्युत-तरंगों का विषधारा,
किसने समझा संकट सारा?

कागज़ पर अध्ययन हो आया,
किसने क्या समझा, किसने कराया?
पहली बार खुला जब द्वारा,
तब समझे संकट का पिटारा।

मैंने कहा—लो, राह दिखाता,
प्रोफॉर्मा और चेकलिस्ट बनाता।
तुम प्रारंभिक रिपोर्ट बनाना,
जो छूटा, वह मुझसे जानना।

गैप बताऊँ, तथ्य सजाऊँ,
जोखिम के अवरोध सुझाऊँ।
तुम अंतिम प्रतिवेदन देना,
देशहित में अपना योगदान देना।

न कोई फीस, न सौदा भारी,
सेवा है यह जिम्मेदारी।
मातृभूमि का ऋण है प्यारा,
राम काज लगि मम अवतारा॥

बोले—प्रमाणपत्र देंगे भाई,
मैंने मन ही मन मुस्कुराई।
प्रमाणपत्र से क्या होना है?
कर्म का अपना ही सोना है।

लाज तुम्हारी, मान तुम्हारा,
मैंने कब माँगा हक़ हमारा?
अपनी कुर्सी स्वयं सँभालो,
सत्य से आँखें मत चुराओ।

गोबर फैलाकर उसी पर लोटें,
फिर सुगंध के दावे ठोकें!
दोष छिपाने की तैयारी,
कैसे होगी दूर बीमारी?

सच को कब तक रोक सकोगे?
कागज़ से क्या ढक सकोगे?
जोखिम जब दस्तक दे जाएगा,
कौन जवाब देने आएगा?

मध्यम जोखिम निरीक्षण माँगे,
गंभीर खतरे ठोस उपाय माँगें।
हाई रिस्क को मत ठुकराना,
केवल रैंकिंग से मत बहलाना।

प्रोसेस सेफ्टी का भी ध्यान रहे,
हर बैरियर का प्रमाण रहे।
जोखिम की पहचान हो न्यारी,
तभी सुरक्षित होगी सवारी।

उधर मित्र ने ताना मारा,
"तुम पगलैत हो, नहीं सुधरोगे!"
मैंने हँसकर इतना बोला,
"तुम भी कब तक मुझे टोकेंगे?"

मुझे सुधारने वाले खुद सुधर गए,
कितने ही उपदेशक राह बदल गए।
मैंने तो बस कर्म पुकारा,
राम काज लगि मम अवतारा॥

किसी ने सत्ता, किसी ने पद चाहा,
किसी ने श्रेय का दीप जलाया।
मैंने केवल धर्म निभाया,
सत्य का छोटा दीप जलाया।

न मैं रावण, न कोई राजा,
न मेरे मन में सिंहासन का ख्वाजा।
मैं तो बस एक कर्म का मारा,
जनहित ही जीवन का सहारा।

हनुमत ने भी यही सिखाया,
राम-काज में तन-मन लगाया।
फल की चिंता त्याग के सारा,
सेवा-पथ ही धर्म हमारा।

कर्म हमारा, सत्य हमारा,
देशहित ही लक्ष्य हमारा।
कोई समझे पागलपन प्यारा,
राम काज लगि मम अवतारा॥

और जो पूछे—क्यों करते हो,
बिन प्रतिफल क्यों आगे बढ़ते हो?
उससे कहना, बात है सीधी,
सेवा में ही चेतना है जीती।

जब तक साँस, सत्य की वाणी,
जब तक कर्म, देश की कहानी।
न पद का लोभ, न यश का सहारा,
राम काज लगि मम अवतारा॥

॥ जय श्रीराम ॥

॥ कर्म ही पूजा, सत्य ही धर्म ॥

No comments:

Post a Comment